जिला परिवहन पदाधिकारी, पाकुड़ मिथिलेश कुमार चौधरी के आदेशानुसार जिला पाकुड़ के स्कूल मे प्रति सप्ताह जागरूकता कार्यक्रम कराने के तहत पाकुड़ थानांतर्गत सीएम स्कूल आफ एक्सीलेंस गर्ल्स के विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के जरुरी नियमो के बारे मे विस्तार से बताया गया एवं सरकार द्वारा चलाये जाने वाले सड़क दुर्घटना से सम्बंधित मुआवजा योजना के बारे मे जागरूक किया गया।

तेज रफ्तार से अपने वाहन का परिचालन न करने, किसी भी नशीली पदार्थ का सेवन न करने, हेलमेट का उपयोग, ड्राइविंग लाइसेंस, हिट एंड रन, गुड समेरिटन, रोड सिंजेज के बारे में भी बताया गया। जागरूकता कार्यक्रम में सैकड़ों बच्चो ने भाग लिया तथा सभी को पम्पलेट देकर भी जागरूक किया गया।जागरूकता कार्यक्रम मे जिला सड़क सुरक्षा कोषांग एवं अन्य उपस्थित रहे।

