
अज़हर इस्लाम ने पाकुड़ प्रखंड के 36 पंचायत के गरीब, बेसहारा बुज़ुर्गों के बीच कड़ाके की ठंड को देखते हुए हज़ारों की संख्या में कंबल वितरण किया। अज़हर ने बताया कि उनके विरोधियों ने बहुत प्रयास किया कि वो गरीबों की सेवा न कर सके, उन्हें रोकने और बदनाम करने की पूरी कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि वो फिर से गरीबों की सेवा के लिए खड़ा हैं और आख़िरी साँस तक सेवा करते रहेंगे। अज़हर ने अंदेशा जताया कि विपक्षी लोग आगे भी योजनाबद्ध तरीके से उनको फँसाने की और बदनाम करने की कोशिश करेंगे लेकिन उन्हें इन सबसे कोई फर्क नहीं पड़ता। गरीबों की सेवा ही उनका मकसद है। अज़हर ने अगले दो-तीन दिन तक कंबल वितरण जारी रखने की बात कही।

