
ये खबर आपके लिए है साथ ही निजी विद्यालय के संचालक भी ध्यान दें झारखंड अभिभावक संघ ने इस बार कमर कस ली है झारखंड सरकार के गाइडेंस के अनुसार किसी अभिभावक से री एडमिशन, डेवलपमेंट फंड,या एनुअल चार्ज के नाम पर अतिरिक्त शुल्क, क्लास प्रोग्रेस के समय मांग कर, यदि अभिभावकों का शोषण किया गया , तो अभिभावक संघ चुप नहीं बैठेगा। इसी संदर्भ में आज दिनांक 17 दिसंबर दिन बुधवार को पत्रकारों की उपस्थिति में जिला शिक्षा पदाधिकारी को झारखंड अभिभावक संघ के अध्यक्ष,महा सचिव,और कोषाध्यक्ष के साथ दर्जनों कार्यकर्ताओं ने,एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में उन निजी विद्यालयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई है जो अतिरिक्त शुल्क क्लास प्रोग्रेस के समय मांग कर अभिभावकों को परेशान करते हैं और शिक्षा के नाम पर पैसे बनाते हैं। महासचिव ने भी अभिभावकों से अनुरोध किया है कि किसी प्रकार की कोई भी परेशानी होने पर अभिभावक उनसे संपर्क कर सकते हैं। अध्यक्ष पप्पू सिंह जी ने अपना नंबर सार्वजनिक करते हुए अभिभावकों को आगे आने के लिए कहा है। प्रस्तुत है सहयोगी संदीप दत्ता के साथ पंकज सिन्हा की रिपोर्ट धनबाद से।

