
साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित होने वाली 77वीं सीनियर, 54वीं जूनियर एवं 40वीं सब जूनियर राष्ट्रीय ट्रैक साइक्लिंग चैंपियनशिप 2025 का आयोजन 19 से 23 दिसंबर 2025 तक शिवालिक वेलोड्रोम, रुद्रपुर, उत्तराखण्ड में किया जाएगा। झारखण्ड राज्य से 28 सदस्यीय एथलीट भाग ले रहे है। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पाकुड़ के निवासी समीर अंसारी झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। समीर अंसारी का चयन उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया है, जिससे जिले के खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है।राष्ट्रीय चैंपियनशिप में देशभर से सीनियर, जूनियर और सब जूनियर वर्ग के श्रेष्ठ साइक्लिस्ट भाग लेंगे और विभिन्न ट्रैक साइक्लिंग स्पर्धा में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता की मेज़बानी उत्तराखंड साइक्लिंग एसोसिएशन द्वारा की जा रही है । जिले के खिलाड़ी का राष्ट्रीय स्तरीय साइकलिंग प्रतियोगिता में भाग लेने पर सांसद राजमहल विजय हांसदा,उपायुक्त मनीष कुमार, झारखण्ड साइकिलिंग संघ महासचिव शैलेंद्र पाठक, पाकुड़ जिला खेल पदाधिकारी राहुल कुमार, पाकुड़ जिला एथलेटिक संघ अध्यक्ष सह पाकुड़ जिला साइकलिंग संघ अध्यक्ष अम्लान कुसुम सिंहा, पाकुड़ जिला ओलंपिक संघ अध्यक्ष अर्धन्दु शेखर गांगुली, पाकुड़ जिला ओलंपिक संघ के महासचिव सह पाकुड़ जिला साइकिलिंग संघ के सचिव रणवीर सिंह, पाकुड़ जिला ओलंपिक संघ के संयुक्त सचिव पंकज अग्रवाल,जिला एथलेटिक्स संघ उपाध्यक्ष जयदेव कुमार मंडल, सुजीत विद्यार्थी, प्रोन्नति रानी प्रशिक्षिका, नारायण चंद्र रॉय, प्रशिक्षक अक्षय बावरी,कृष्णा कुमार, प्रवीण कुमार, दीपक सिंह, तथा झारखंड साइक्लिंग संघ के पदाधिकारियों एवं खेल प्रेमियों ने समीर अंसारी को प्रतियोगिता के लिए शुभकामना दी हैं और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।

