पौड़ी में जंगली जानवरों के हमले के खिलाफ प्रदर्शन, रोकथाम की मांग

पौड़ी में जंगली जानवरों के हमले के खिलाफ प्रदर्शन, रोकथाम की मांग


जंगली जानवरों के लगातार हो रहे हमलों और सरकार द्वारा अब तक कोई ठोस रोकथाम योजना नहीं बनाए जाने के विरोध में पौड़ी में जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष आम जनता ने प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जंगली जानवरों के हमलों से ग्रामीण क्षेत्रों में जन-धन की भारी क्षति हो रही है, लेकिन इसके बावजूद सरकार की ओर से वैज्ञानिक, नीतिगत और दीर्घकालिक समाधान की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई है। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांग की कि इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए वन्यजीव प्रबंधन, सुरक्षा उपाय, मुआवजा व्यवस्था और जन-जागरूकता से जुड़े प्रभावी कदम तुरंत उठाए जाएं। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते ठोस नीति नहीं बनाई गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रशासन की ओर से प्रदर्शनकारियों को उनकी मांगों पर विचार करने और संबंधित विभागों तक मामला पहुंचाने का आश्वासन दिया गया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *