
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय इथियोपिया के दौरे पर हैं, जहां उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया’ से सम्मानित किया गया। इथियोपियाई संसद में सांसदों ने तालियों की गड़गड़ाहट और स्टैंडिंग ओवेशन के साथ प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने इथियोपिया की संसद को संबोधित किया और कहा कि यह सम्मान उनके लिए ही नहीं, बल्कि पूरे भारत देश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने भारत और इथियोपिया के बीच ऐतिहासिक संबंधों का उल्लेख करते हुए द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

