दिल्ली में लगातार बिगड़ती एयर क्वालिटी को देखते हुए सरकार ने प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए बड़ा कदम उठाया है। पर्यावरण मंत्री ने मंगलवार को घोषणा की है कि 18 दिसंबर से बिना वैलिड पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट वाले वाहनों को पेट्रोल पंप पर ईंधन नहीं दिया जाएगा। मंत्री ने बताया कि राजधानी में खतरनाक स्तर पर पहुंच चुके AQI के चलते यह फैसला लिया गया है। वाहन, ईंधन और

निर्माण कार्यों से जुड़े नियमों को अब सख्ती से लागू किया जाएगा। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

