देशभर में सर्दी बढ़ने के साथ ही कोहरे का प्रकोप भी बढ़ गया है, जिससे लोगों की परेशानियां बढ़ रही हैं। राजधानी दिल्ली में सर्दी, कोहरा और प्रदूषण का त्रिगुना संकट नजर आ रहा है। दिल्ली के कई

इलाकों में AQI लगातार 400 से ऊपर बना हुआ है, जो स्वास्थ्य के लिए अत्यंत खतरनाक माना जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार इस स्थिति से सांस संबंधी बीमारियों में वृद्धि हो सकती है और लोगों का सार्वजनिक जीवन प्रभावित हो रहा है।

