उत्तर गोवा के अर्पोरा नाइटक्लब अग्निकांड मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी गौरव लुथरा और सौरभ लुथरा को मंगलवार दोपहर दिल्ली लाया गया। इसके बाद गोवा पुलिस ने दोनों लूथरा बंधुओं को अपनी हिरासत में ले लिया है। अब पुलिस उनसे पूछताछ करेगी और फिर उन्हें दिल्ली की पाटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा। जांच एजेंसियों का आरोप है कि नाइटक्लब जरूरी फायर सेफ्टी नियमों का पालन किए बिना चलाया जा रहा था, जिसकी वजह से हादसा इतना बड़ा हो गया। इस मामले में गौरव और सौरभ लुथरा के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या और लापरवाही के

आरोप में केस दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि गोवा के इस नाइटक्लब अग्निकांड में 25 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी, जिसने पूरे देश को झकझोर दिया था। करीब 10 दिनों बाद आरोपियों को भारत लाया जाना पीड़ितों के परिजनों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है।

