
उधमपुर के सौन गांव में सुरक्षा बलों ने छिपे आतंकियों की तलाश तेज कर दी है। सोमवार को इलाके में पुलिस और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक पुलिसकर्मी शहीद और दो अन्य जख्मी हो गए। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस मुठभेड़ में एक आतंकी भी घायल हुआ है। घटना के बाद स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप, सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने खोजी कुत्तों के साथ सर्च अभियान फिर से शुरू किया। इलाके की घेराबंदी को और मजबूत कर दिया गया है ताकि आतंकियों को जल्द से जल्द दबोचा जा सके।

