पुलिस अधीक्षक, बोकारो को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र के कंजकीरो ग्राम स्थित एक अर्धनिर्मित मकान में छापामारी कर अवैध शराब निर्माण की फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अवैध शराब एवं शराब निर्माण में प्रयुक्त सामग्री के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, लंबे समय से उक्त स्थान पर अवैध रूप से शराब का निर्माण किया जा रहा था। गुप्त सूचना के सत्यापन के बाद गठित टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी कर मौके से भारी मात्रा में अवैध शराब और कच्चा माल बरामद किया। गिरफ्तार

अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत पेंक नारायणपुर थाना में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि इस अवैध शराब नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
