वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज लोकसभा में “सबका बीमा, सबकी रक्षा विधेयक”, 2025 पेश करेंगी। यह विधेयक इंश्योरेंस सेक्टर में बड़े सुधारों का रास्ता खोल सकता है। लंबे समय से चली आ रही चर्चा और सभी स्टेकहोल्डर्स से बातचीत के बाद, पिछले शुक्रवार को केंद्रीय कैबिनेट ने इस बिल को मंजूरी दी थी। विधेयक के तहत इंश्योरेंस सेक्टर में विदेशी निवेश (FDI) की सीमा को मौजूदा 74

प्रतिशत से बढ़ाकर 100 प्रतिशत करने का प्रस्ताव है। सरकार का मानना है कि इस कदम से इंश्योरेंस सेक्टर में निवेश बढ़ेगा, प्रतिस्पर्धा मजबूत होगी और आम लोगों तक बीमा की पहुंच आसान बनेगी।

