भारतीय शेयर बाजारों में मंगलवार, 16 दिसंबर को लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 500 अंक तक लुढ़क गया, जबकि निफ्टी 25,900 के नीचे फिसल गया। विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली, रुपये के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचने और कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते शेयर बाजार पर दबाव बना हुआ है। सुबह बीएसई सेंसेक्स 490.80 अंक या 0.58

फीसदी गिरकर 84,722.56 पर कारोबार करता दिखा। वहीं एनएसई निफ्टी 145.90 अंक या 0.56 फीसदी टूटकर 25,881.40 के स्तर पर आ गया। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी 0.62 फीसदी तक की गिरावट देखी गई।

