कमजोर वैश्विक संकेतों का असर, Axis Bank के शेयर 4% से ज्यादा टूटे 

कमजोर वैश्विक संकेतों का असर, Axis Bank के शेयर 4% से ज्यादा टूटे 

वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों का असर आज घरेलू शेयर बाजार पर भी दिखा। निफ्टी 50 की वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में बिकवाली का दबाव बना रहा। इसी बीच प्राइवेट सेक्टर के प्रमुख बैंक एक्सिस बैंक के मैनेजमेंट द्वारा आउटलुक में बदलाव के बाद इसके शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई। एक्सिस बैंक का शेयर 4% से अधिक फिसल गया और बीएसई पर यह 3.88% की गिरावट के साथ ₹1234.35 पर कारोबार करता दिखा। इंट्रा-डे में शेयर 4.12% तक टूट गया था। लगातार बिकवाली के चलते निचले स्तर पर भी शेयर संभल नहीं पाया और आज निफ्टी 50 के टॉप लूजर्स में शामिल रहा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *