गोपीकांदर पुलिस ने पिकअप वैन से 110 पेटी अवैध शराब जब्त, दो गिरफ्तार 

गोपीकांदर पुलिस ने पिकअप वैन से 110 पेटी अवैध शराब जब्त, दो गिरफ्तार 


गोपीकांदर पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब की बड़ी खेप, पिकअप वैन से 110 पेटी विदेशी शराब व स्पिरिट जब्त, दो गिरफ्तार गोपीकांदर पुलिस ने रविवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकुड़िया–दुमका मुख्य मार्ग पर कारूडीह मोड़ के पास से अवैध विदेशी शराब से लदी एक महिंद्रा पिकअप वैन को जब्त किया है। पुलिस ने वाहन के चालक और उपचालक को हिरासत में लेकर सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। थाना प्रभारी सुमित कुमार भगत ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल से दुमका की ओर अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कारूडीह मोड़ के पास जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान सफेद रंग की पिकअप वैन से 110 पेटी अवैध विदेशी शराब बरामद की गई। बरामद शराब की पेटियों पर “For Sale in Uttar Pradesh Only” अंकित था, जिसमें 180 एमएल के पाउच मौजूद थे। इसके अलावा वाहन से चार नीले रंग के ड्रम भी बरामद किए गए, जिनमें प्रत्येक ड्रम में लगभग 200 लीटर स्पिरिट भरी हुई थी। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान चालक देबू मुर्मू (30 वर्ष, निवासी जमनी, थाना काठीकुंड) और उपचालक किरण हेंब्रम (निवासी सुपाईडीह, थाना जामताड़ा) के रूप में हुई है। इस मामले में गोपीकांदर थाना कांड संख्या 38/25 के तहत धारा 274/275/3(5) बीएनएस एवं 47(ए) उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अवैध शराब कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की तलाश और नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है। छापेमारी दल में थाना प्रभारी सुमित कुमार भगत, एसआई भारत भूषण सिंह, मनोज सोरेन समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *