दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण एक बार फिर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। मंगलवार सुबह राजधानी के कई इलाकों में घनी और जहरीली धुंध देखने को मिली। पिछले तीन दिनों से दिल्ली का AQI लगातार ‘गंभीर’ श्रेणी में बना हुआ है, जिससे लोगों की सेहत पर खतरा बढ़ गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, वजीरपुर इलाके में AQI 434 दर्ज किया गया, जो बेहद

गंभीर स्थिति को दर्शाता है। वहीं आईटीओ क्षेत्र में AQI 401 रिकॉर्ड किया गया । प्रदूषण के इस स्तर के चलते बच्चों, बुजुर्गों और सांस की बीमारी से जूझ रहे लोगों को खास सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है। विशेषज्ञों के अनुसार, खुले में ज्यादा देर तक रहने से बचना और मास्क का इस्तेमाल करना जरूरी है। राजधानी में बढ़ते प्रदूषण ने एक बार फिर प्रशासन और आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

