फतुहा के पास श्रमजीवी एक्सप्रेस में धुआं, यात्रियों में अफरा-तफरी 

फतुहा के पास श्रमजीवी एक्सप्रेस में धुआं, यात्रियों में अफरा-तफरी 


फतुहा के आगे श्रमजीवी एक्सप्रेस के इंजन के आगे वाले डिब्बे के पहिए से अचानक धुआं निकलने लगा, जिससे ट्रेन में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। धुएं की वजह से एहतियातन ट्रेन को कुछ समय के लिए रोक दिया गया। सुरक्षा कारणों से इस रेलखंड पर चलने वाली कई अन्य ट्रेनें भी घंटों तक बाधित रहीं। यात्रियों में डर का माहौल बना रहा, हालांकि रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों की तत्परता से स्थिति पर जल्द ही काबू पा लिया गया। रेलवे प्रशासन ने बताया कि इस घटना में किसी प्रकार की जान-माल की कोई क्षति नहीं हुई है। तकनीकी जांच के बाद ट्रेन को आगे के गंतव्य के लिए रवाना करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *