सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ |

सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ |

राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर में रविवार से धनबाद सांसद खेल महोत्सव का शुभारम्भ किया गया।उद्घाटन मुख्य अतिथि सह पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह जी ने किया। खेल महोत्सव की शुरुआत जूडो प्रतियोगिता से हुईं। इस अवसर पर सांसद ढूलु महतो जी ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी विचार का परिणाम है। जिसके तहत देश के युवाओं को खेल से जोड़ने ,उनकी खेल प्रतिभा को निखारने और उन्हें राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय सस्तर पर पहचान दिलाने के लिए आयोजित एक बड़ा आयोजन है।

मुख्य अतिथि पूर्व सांसद श्री पशुपतिनाथ सिंह जी ने कहा कि यह एक राष्ट्रव्यापी खेल उत्सव है जो ‘खेलों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण’ के विचार पर आधारित है, जिसमें हर नागरिक को स्वस्थ और सक्रिय रहने तथा अपनी खेल क्षमता दिखाने का अवसर मिलता है। सांसद खेल महोत्सव केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं बल्कि एक व्यापक स्वास्थ्य उत्सव है जो युवाओं को सक्रिय जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करता है। कार्यक्रम का संचालन जिला सांसद प्रतिनिधि नितिन भट्ट तथा शशि प्रकाश ने और धन्यवाद ज्ञापन संजय झा ने किया। राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित कार्यक्रम इस कार्यक्रम के संयोजक विजय कुमार शर्मा तथा जूडो एसोसिएशन धनबाद के सचिव पप्पू कुमार जी के देखरेख में सफल हुआ।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *