भारत सरकार के युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय तथा राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) क्षेत्रीय निदेशालय, भोपाल द्वारा 17 से 23 दिसंबर 2025 तक आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में बीबीएमकेयू के राजनीति विज्ञान सेम 3 के छात्र किशोर कुमार झा 14 दिसंबर से 23 दिसंबर को होने वाली एनआईसी कैंप में चयन हुआ तो उन्होंने सबसे पहले एनएसएस के कोर्डिनेटर मुकुंद रविदास जी को धन्यवाद देकर कहा कि हम लोग बहुत ही गर्व महसूस कर रहे हैं कि मुकुंद कर के नेतृत्व में हम लोगों को एनआईसी कैंप में जाने का अवसर प्राप्त हुआ । और सर ने इस हम सभी को इस लायक समझा कि अपने विश्वविद्यालय को पूरे देश भर में हम लोग अच्छे से नाम रोशन कर सकते हैं झारखंड के सांस्कृतिक परंपराओं भाषण के माध्यम से नृत्य के मध्यम से अपने पोशाक के माध्यम से पूरे देश

भर में झारखंड और अपने विश्वविद्यालय का नाम रोशन करेंगे । इस दल में चार छात्र और पांच छात्राएं शामिल हैं, जो बीएसके कॉलेज की एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ नीतीशा खलको के नेतृत्व में शिविर की सभी गतिविधियों में भाग लेंगे. विद्यार्थियों में राजनिति विज्ञान के छात्र किशोर कुमार झा व सोमनाथ रवानी (पीजी विभाग), शिव शंभू कुमार भारती, अंतरा कुमारी व काजल कुमारी (केबी कॉलेज बेरमो), भूमिका राय (केएसजीएम कॉलेज निरसा), सोनी प्रिया मुर्मू

