केंदुआडीह बस्ती के लोगों की लड़ाई में सरयू राय ने संभाला कमान। जी हां आज दिनांक 15 दिसंबर दिन सोमवार को धनबाद के सर्किट हाउस में एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर जमशेदपुर के लोकप्रिय विधायक सरयू राय जी सीधे सीधे DGMS , बीसीसीएल,और नगर आयुक्त को जिम्मेवार ठहराते हुए केंदुआ के लोगो के पक्ष में खड़े हो गए। इसके पूर्व वो केंदुआ का दौरा कर वहां के वस्तुस्थिति से अवगत हुएं और फिर प्रेस कांफ्रेंस कर पत्रकारों को बताया कि यह सबकी मिली जुली षडयंत्र है क्योंकि सब के सब जहरीली गैस को रोकने के बजाय विस्थापीकरण की बात कर रहे हैं

50 हजार की आबादी को विस्थापित करना कोई बच्चों का खेल नहीं है,इंसान कोई मशीन नहीं है कि एक जगह से उठा कर दूसरे जगह रख दिया यदि विस्थापित करना ही है तो सभी को उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए। प्रस्तुत है सहयोगी संदीप दत्ता के साथ पंकज सिन्हा की रिपोर्ट धनबाद से।

