शहर के अन्नपूर्णा कॉलोनी स्थित मैरेज हॉल में रविवार की शाम को सत्य सनातन संस्था की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष रंजीत कुमार चौबे ने किया। संस्था के अध्यक्ष रंजीत चौबे ने कहा कि संस्था एक जनवरी को कल्पतरु दिवस पर हजारों भूखों को शिविर लगाकर प्रसाद स्वरूप भोजन वितरण करने का कार्य करेगी। संस्था विगत 8 वर्षों से यह कार्य करते आ रही है जहां लोग पश्चिमी सभ्यता से वशीभूत होकर जिस अंग्रेज ने हमारे देश पर 200 वर्ष तक शासन किया उसका नया साल मनाते हैं परंतु सनातनियों का नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा है। नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा में मनाते हैं। वहीं कई लोग 1 तारीख को विभिन्न जगहों पर अच्छे पकवान बनाकर परिवार सहित आनंद लेते हैं। संस्था थानापाड़ा स्थित हनुमान मंदिर के समीप निशुल्क सेवा शिविर लगा कर

वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कल्पतरु का पूजा कर प्रसाद स्वरूप हजारों लोगों को भोजन खिलाएगी। वार्षिक महत्व को लेकर संस्था धन संग्रह का भी कार्य करेगी जिसमें संस्था के अध्यक्ष रंजीत चौबे ने लोगों से अपील किया है कि संस्था को सुचारु रूप से संचालित करने हेतु अधिक से अधिक धन राशि देकर सहयोग करे।मौके पर संस्था के उपाध्यक्ष गौतम कुमार, सचिव चंदन प्रकाश,कोषाध्यक्ष अमर ठाकुर , बबलू सिंह,पुरुषित रोहित दास, विशाल भगत,सत्यम भगत, सत्यम कृष्णा, सानू रजक, अजय प्रामाणिक, राकेश सिंह, राकेश, मुलायम सिंह, रवि भगत, राजेश साहा, संतोष कुमार, मुन्ना शर्मा उपस्थित रहे।

