ईस्टर्न जोनल रेलवे पैसेंजर्स एसोसिएशन, के लगातार प्रयास एवं उपायुक्त मनीष कुमार की पहल पर दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड के सौजन्य से रेलवे स्टेशन परिसर स्थित गार्डन एवं अधिकारी विश्राम गृह के बगल में अवस्थित गार्डन सौंदर्यीकरण एवं रखरखाव सुनिश्चित हुआ है।इस बाबत दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड के सहायक उपाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने पाकुड़ रेलवे स्टेशन परिसर स्थित गार्डन का निरीक्षण किया एवं दोनों गार्डन के रखरखाव हेतु तथा सौंदर्यीकरण हेतु आवश्यक सुझाव दिए।मौके पर स्टेशन प्रबंधक पूर्व रेलवे पाकुड़ लखीराम हेंब्रम,ईजरप्पा के अध्यक्ष हिसाबी राय,सचिव राणा शुक्ला एवं ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन पाकुड़ शाखा के अध्यक्ष सह मुख्य टिकट निरीक्षक अखिलेश कुमार चौबे,ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन पाकुड़ शाखा के सचिव सह वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (दूरभाष) संजय कुमार ओझा,वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (विद्युत) राजू कुमार एवं दिलीप बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड के तकनीकी सलाहकार राकेश चौरसिया उपस्थित रहे।स्टेशन प्रबंधक द्वारा रेलवे परिसर स्थित

गार्डन एवं प्लेटफार्म नंबर एक पर अधिकारी विश्राम गृह के बगल में स्थित गार्डन को दिखलाया गया ।इस निरीक्षण के दौरान सभी ने ब्रजेश कुमार से आग्रह किया इसके सौंदर्यीकरण एवं रखरखाव की जिम्मेदारी अगर दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड द्वारा ली जाती है तो यह रेलवे के लिए एक सौगात होगी। रेलवे स्टेशन में यात्रियों के लिए एक सुंदर गार्डन का विकसित होना,स्टेशन के सौंदर्यीकरण में चार चांद लगाएगी।निरीक्षण के क्रम में दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड के सहायक उपाध्यक्ष कुमार ने कहा कि ईजरप्पा का प्रयास सराहनीय है,जो पर्यावरण को संरक्षित करने तथा पाकुड़ रेलवे स्टेशन परिसर को सुंदर दिखे इस पर पहल किया है। पाकुड़ के विकास में योगदान यह हमारा सामाजिक उत्तरदायित्व है।गार्डन को सुव्यवस्थित किया जाएगा तथा गार्डन का सौन्दर्यीकरण भव्य तरीके से करवाया जाएगा।

