महाशिवपुराण कथा अमृतवर्षा का संकल्प, शिव मंदिर में हुआ ध्वजारोहण |

महाशिवपुराण कथा अमृतवर्षा का संकल्प, शिव मंदिर में हुआ ध्वजारोहण |

नव दिवसीय महाशिवपुराण कथा अमृतवर्षा को लेकर शिव भक्तों द्वारा सफला एकादशी के पावन उपलक्ष में प्रातः 9:30 बजे बिजली कॉलोनी शिव मंदिर प्रांगण में शिवभक्तों एवं समाज के कल्याण,सुख,समृद्धि शांति के लिए विधि पूर्वक प्रारंभ मंत्र हनुमंत ध्वजारोहण किया गया। आचार्य विकास ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष नव दिवसीय शिव महापुराण कथा अमृतवर्षा का भव्य आयोजन बिजली कॉलोनी शिव मंदिर प्रांगण में किया जाना है इसे लेकर तैयारी कर ली गई है।आचार्य विकास ने बताया कि शिव महापुराण कथा में इस बार पूज्य आचार्य धीरज भाई बनारस से पधारेंगे।

पाकुड़ में कथा का समय संध्या 3:00 से 8:00 तक होगी जिसमें हमारे पाकुड़वासी के भक्तगण शिवपुराण कथा से लाभान्वित होंगे ।नव दिवसीय शिव महापुराण कथा के दौरान रुद्राभिषेक वेदी पूजन प्रतिदिन प्रात 8:00 बजे से प्रारंभ की जाएगी ।अधिक से अधिक संख्या में आकर लाभ उठाने की अपील की ।इस दौरान भारी संख्या में शिवभक्त उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *