सोमवार, 15 दिसंबर को भारतीय शेयर बाजारों में एक बार फिर गिरावट देखने को मिली। लगातार दो दिनों की तेजी के बाद बाजार ने आज लाल निशान के साथ कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 300 अंकों से अधिक लुढ़क गया, जबकि निफ्टी 25,950 के नीचे फिसल गया। सुबह के सत्र में सेंसेक्स करीब 320 अंक टूटकर 84,944 के आसपास कारोबार करता दिखा। वहीं

निफ्टी-50 करीब 112 अंक गिरकर 25,935 के स्तर पर पहुंच गया। रुपये में लगातार कमजोरी, कमजोर वैश्विक संकेत और विदेशी निवेशकों की बिकवाली से निवेशकों का मनोबल कमजोर हुआ। बीएसई मिडकैप इंडेक्स भी करीब 0.3 फीसदी टूट गया। इसके अलावा कई प्रमुख सेक्टोरल इंडेक्स भी लाल निशान में कारोबार करते नजर आए।

