आज 15 दिसंबर को देश के शिल्पकार और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि है। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। अमित शाह ने कहा कि सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता के प्रतीक और मजबूत भारत के शिल्पकार थे। उन्होंने स्वतंत्र भारत को विभाजित राज्यों से एकीकृत कर देश को मजबूत राष्ट्र बनाया। पहले गृह मंत्री के रूप में उन्होंने आंतरिक सुरक्षा, स्थिरता और शांति सुनिश्चित करना अपना जीवन लक्ष्य बनाया।

गृह मंत्री ने उनके योगदानों को याद करते हुए कहा कि सरदार पटेल ने सहकारी आंदोलन को पुनर्जीवित किया और महिलाओं व किसानों के स्वावलंबन से आत्मनिर्भर भारत की नींव रखी। अमित शाह ने कहा कि सरदार साहब राष्ट्रप्रथम के मार्गदर्शक के रूप में हमेशा हम सभी के लिए प्रेरणा बने रहेंगे।

