इजरायल ने गाजा में हमास के टॉप कमांडर राएद सईद को मार गिराने का दावा किया है। इजरायल के अनुसार, दक्षिणी गाजा में हुए तेज विस्फोट में उनका निधन हुआ। हालांकि, हमास ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है। हमास ने बताया कि इजरायली ड्रोन ने गाजा सिटी के नबुलसी जंक्शन के पास एक सिविलियन गाड़ी को निशाना बनाया। इस हमले में 5 लोग मारे गए और 25 लोग घायल

हुए। हमास ने इजरायल पर सीजफायर तोड़ने का आरोप लगाया है।

