प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह जॉर्डन की राजधानी अम्मान के लिए रवाना हुए। 15-16 दिसंबर को वे जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला द्वितीय बिन अल हुसैन से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इसके बाद 16-17 दिसंबर को पीएम मोदी इथियोपिया के दौरे पर होंगे। यह उनकी पहली इथियोपिया यात्रा है। इस दौरान वे इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली से बातचीत करेंगे, भारतीय प्रवासी समुदाय से मुलाकात

करेंगे और संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे। यात्रा के अंतिम चरण में 17-18 दिसंबर को मोदी ओमान में रहेंगे। यह 2023 के बाद ओमान की उनकी दूसरी यात्रा होगी। यहां वे सुल्तान हैथम बिन तारिक से मुलाकात करेंगे और ओमान में रहने वाले भारतीय प्रवासियों को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी की इस यात्रा का उद्देश्य द्विपक्षीय साझेदारी को मजबूत करना और व्यापार, रक्षा व क्षेत्रीय सुरक्षा को बढ़ावा देना है।

