कैमूर पुलिस के हांथ लगा 4 साल से फरार चल रहा हत्या कांड का आरोपी, पकड़ाने के बाद पुलिस के गाड़ी से कूदकर भागने का किया प्रयास, मौके पर मौजूद भभुआ थाना प्रभारी मुकेश कुमार और एसआई वर्षा कुमारी ने ने आरोपी को दबोचा,पैसे की लेन देन में जंगबहादुर पासवान का किया था गोली मारकर हत्या, भभुआ एसडीपीओ मनोरंजन भारती ने मामले का किया खुलासा। जिसपर प्रेसवार्ता करते हुए भभुआ एसडीपीओ मनोरंजन भारती ने बताया कि 17 दिसंबर 2021 को गुदरी गांव के पास चानन नदी के पास से एक शव बरामद किया गया था, जिसकी पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के तोड़ी गांव निवासी गुलाब पासवान का 28 वर्षीय पुत्र जंगबहादुर पासवान के रूप में किया गया, जिसके बाद मृतक के पिता के द्वारा थाना में आवेदन दिया गया, जिसपर एफआईआर दर्ज करते हुए पुलिस मामले की जांच में जुट गई। मृतक के पिता ने दिए गए आवेदन में बताया था कि मेरा पुत्र 16 दिसंबर को शाम 7 बजे खाना खाकर निकला लेकिन घर नहीं आया, जिसके दूसरे दिन तोड़ी गांव निवासी शाहनवाज मियां मेरे घर आया और बताया कि गुदरी गांव जाने वाले रास्ते में जंगबहादूर पासवान को कुछ लोगों द्वारा गोली मारा जा रहा है, यह खबर मुझे फोन पर राधाखांड निवासी मुरारी सिंह के द्वारा

दिया गया है, जिसके बाद शाहनवाज मियां के साथ मैं गुदरी गांव के रास्ते चानन नदी के छलका पर गया तो खून से लटपट मेरे बेटा का शव पड़ा हुआ है, जिसके बाद पुलिस को सूचना दिया गया और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया। वहीं पुलिस के अनुसंधान में पता चला कि मुरारी सिंह और शाहनवाज मियां के द्वारा ही जंगबहादुर पासवान की गोली मारकर हत्या किया गया है, इस मामले में पहले ही मुरारी सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया, वहीं शाहनवाज मियां 4 साल से पुलिस की आंख में धूल झोंक कर फरार चल रहा था, इसी दौरान भभुआ थाना प्रभारी मुकेश कुमार को सूचना मिली कि शाहनवाज मियां को भभुआ शहर में देखा गया है। जिसके बाद भभुआ थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने एक टीम गठित कर आरोपी को शहर के पूरब पोखरा के पास से गिरफ्तार कर लिया, जब पुलिस के गाड़ी में आरोपी को बैठाकर थाना लाया जाने लगा तो, आरोपी गाड़ी से कूद गया और भागने लगा, जिसके बाद थाना प्रभारी मुकेश कुमार और एसआई वर्षा कुमारी के द्वारा बहादुरी दिखाते हुए एक किलोमीटर दौडाकर आरोपी को दबोच लिया और थाना लाई। जहां इससे पूछताछ में पता चला कि पैसे की लेनदेन को लेकर जंगबहादुर पासवान की हत्या किया गया था, आरोपी का पहले से भी बाइक चारी जैसे मामले में कांड दर्ज है,यह चार साल से फरार चल था जिसे पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया गया है, जिसपर आगे की कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

