ईरान में नोबेल विजेता नरगिस मोहम्मदी गिरफ्तार |

ईरान में नोबेल विजेता नरगिस मोहम्मदी गिरफ्तार |

ईरान में महिलाओं के अधिकारों और आज़ादी की आवाज उठाने वाली नोबेल शांति पुरस्कार विजेता नरगिस मोहम्मदी को एक बार फिर गिरफ्तार कर लिया गया है। 53 वर्षीय मोहम्मदी एक दिवंगत मानवाधिकार वकील की स्मृति सभा में शामिल होने पहुंची थीं, जहां से ईरानी सुरक्षाबलों ने उन्हें हिरासत में ले लिया। नरगिस मोहम्मदी 2024 से मेडिकल आधार पर अस्थायी रिहाई पर थीं। इससे पहले उन्हें 13 बार गिरफ्तार किया जा चुका है और पांच मामलों में दोषी ठहराया गया है। उन्हें कुल मिलाकर 31 साल की जेल और 154 कोड़ों की सजा सुनाई जा चुकी है।

साल 2023 में जब उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था, तब भी वह जेल में बंद थीं। समर्थकों का कहना है कि 12 दिसंबर को स्मृति सभा के दौरान उन्हें जबरन गिरफ्तार किया गया। हालांकि, नरगिस मोहम्मदी की गिरफ्तारी को लेकर अब तक न तो ईरानी पुलिस और न ही सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *