दिल्ली-NCR में फिलहाल प्रदूषण से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है, लेकिन कड़ाके की ठंड जल्द दस्तक देने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार 17 दिसंबर की रात से एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा।

इसके असर से पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी शुरू होगी। बर्फबारी के बाद उत्तर दिशा से ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों की ओर बढ़ेंगी, जिससे दिल्ली-NCR सहित उत्तर भारत में ठिठुरन बढ़ने की संभावना है। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, वहीं सुबह-शाम ठंड का असर और तेज महसूस होगा।

