आदित्य धार के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ को गल्फ के कई देशों में बैन कर दिया गया है। बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और यूएई (UAE) ने फिल्म को रिलीज करने से मना कर दिया है। इन देशों का कहना है कि फिल्म का कंटेंट पाकिस्तान-विरोधी है, इसलिए इसे सेंसर की मंजूरी नहीं दी जा सकती। फिल्म टीम ने इन देशों के सेंसर बोर्ड से संपर्क किया था, लेकिन उन्हें भारी कट्स

की मांग की गई, जिसे स्वीकार करना संभव नहीं था। इस वजह से खाड़ी के देशों में ‘धुरंधर’ को सिनेमाघरों में रिलीज नहीं किया जाएगा और इससे फिल्म को आर्थिक नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है।

