पुलिस जनता के दरबार कार्यक्रम के तहत कुढ़नी थाना पहुंचे एसपी हरिमोहन शुक्ल,12 आवेदनों पर सुनवाई,आधे से अधिक मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन, बता दे की इस समय लगातार जिले के सभी थानों में पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ल के द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है ताकि जिले के सभी नागरिकों को पुलिस का साथ एवं समन्वय स्थापित रहे और जनता का पुलिस पर भरोसा कायम रहे। इसी के तहत रविवार को पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ल के द्वारा जिले के कुढ़नी थाना परिसर में पुलिस जनता के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के एसपी हरिमोहन शुक्ल स्वयं उपस्थित होकर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार के अलावे पुलिस निरीक्षक मोहनिया सुनील कुमार निर्झर के साथ कुढ़नी थाना अध्यक्ष आनंद कुमार के अलावे सभी पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे, जहां कुल 12 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से आधे से अधिक आवेदनों का निष्पादन मौके पर ही कर दिया गया, जबकि शेष मामलों की प्रक्रिया जारी रही। एसपी हरिमोहन शुक्ल ने कहा कि कई बार लोग जिले के भभुआ स्थित कार्यालय तक नहीं पहुंच पाते हैं, ऐसे में सरकार के आदेश के

बाद थाना स्तर पर ही जनता दरबार लगाकर समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। विशेष रूप से भूमि विवाद के मामलों में पुलिस और अंचल के बीच समन्वय जरूरी होता है, इसलिए अंचल के पदाधिकारीयों को फोन के माध्यम से भूमि विवाद के मामले का अवगत भी कराया और भूमि संबंधित मौजूद आम जनों को समझा बूझकर आपसी भाईचारे का समन्वय स्थापित करने के बारे में भी प्रेरित किया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी या अनुसंधान से जुड़े मामलों में यदि लोगों को लगता है कि उनकी बात नहीं सुनी जा रही, तो वे सीधे अपने थाना क्षेत्र में अपनी समस्या रख सकते हैं। एसपी श्री शुक्ल ने कहा कि प्रत्येक सप्ताह एक दिन थाना या अंचल स्तर पर भूमि विवाद और अन्य समस्याओं का समाधान किया जाएगा। साथ ही वे स्वयं प्रत्येक सप्ताह दो दिन अलग-अलग थानों में बैठकर जनता की समस्याओं का समाधान पूरी तरह पारदर्शिता के साथ करने की पुरजोर प्रयास किया जाएगा। पुलिस से संबंधित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जा रहा है और आगे भी किया जाएगा।

