कल्याण विभाग घोटाले पर नाराजगी, राजद बैठक में उठा मुद्दा |

कल्याण विभाग घोटाले पर नाराजगी, राजद बैठक में उठा मुद्दा |

जिला मुख्यालय के लडडू बाबू बागान में राष्ट्रीय जनता दल के जिलाध्यक्ष महावीर मड़ैया की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में मुख्य रूप से आगामी जनवरी माह से पहले झारखंड सरकार के श्रम नियोजन उद्योग कौशल विकास मंत्री संजय प्रसाद यादव के आगमन कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष महावीर ने बताया कि जिले में चल रहे विभिन्न समस्याओं को माननीय मंत्री तक पहुंचाया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने कल्याण विभाग में 12 करोड़ के घोटाले को लेकर नाराजगी जताते हुए दोषियों पर जल्द कार्रवाई करने की बात कही। उन्होंने इस मुद्दे पर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपे जाने की भी बात कही।

महावीर ने क्रमशः जनवरी माह में पार्टी द्वारा सदर अस्पताल में ब्लड डोनेशन किए जाने, ठंड के मद्देनजर जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किए जाने की बात भी की।जिलाध्यक्ष महावीर के द्वारा जिले में चल रहे आबुआ आवास में बालू नहीं मिलने की भी चर्चा की।कार्यक्रम में जिले के विभिन्न पार्टियों के युवाओं ने राजद पार्टी में योगदान किया। योगदान लेने वालों में सुनील बासकी, झारखंड बचाओ मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष आनंद लोहार, भूतपूर्व सैनिक रेमंड हांसदा, पाकुड़ कोर्ट के अधिवक्ता हक साहब, अली उल शेख़, जमाल शेख शामिल थे।कार्यक्रम में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष इकरामुल, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष ज्योति कुमारी दुबे, जिला सचिव रणजीत सिंह, युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिनेश यादव, उपाध्यक्ष अमन सिंह, आदिवासी प्रकोष्ठ के सचिव करनेलियस मुर्मू, अमड़ापाड़ा प्रखंड अध्यक्ष विनोद ठाकुर, पाकुड़िया प्रखंड अध्यक्ष परवेज आलम, लिट्टीपाड़ा प्रखंड अध्यक्ष मनोज मड़ैया, हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, महेशपुर प्रखंड अध्यक्ष सदानंद यादव, पाकुड़ सदर प्रखंड अध्यक्ष रमेश कुमार सिंह उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *