होटल रॉयल रेजिडेंसी में दुर्गा सोरेन सेना की साप्ताहिक बैठक सह जनता दरबार का आयोजन बजे किया गया l बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष उज्ज्वल भगत ने की l बैठक में संगठन का विस्तार ग्रामीण क्षेत्रों तक करके प्रखंड कमेटी का निर्माण जल्द से जल्द करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। रेलवे स्टेशन परिसर स्थित करोना काल के दौरान बंद किए गए डोरमेट्री को पुनः चालु करने हेतु

कल स्टेशन अधीक्षक को अभ्यावेदन देने का निर्णय लिया गया l इशाकपुर से आए नए सदस्यों को उनके क्षेत्र में अबुआ आवास और शौचालय से वंचित लोगों की सूची बनाकर लाने की सलाह दी गई ताकि उनकी समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द किया जा सके। बैठक में जिला सचिव नवीन कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष आदित्य पांडे, असगर शेख सोहेल शेख, अली उर रहमान, अरुण केजरीवाल, दिलीप सिंह, नेरुल आलम व राहुल के अलावे दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

