केंद्रीय जांच एजेंसी एनआईए आज पहलगाम आतंकी हमले के मामले में आरोपपत्र दाखिल करेगी। यह हमला 22 अप्रैल को हुआ था, जब पाकिस्तानी आतंकवादियों ने पहलगाम में घूमने आए पर्यटकों को निशाना बनाया। इस भीषण हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी। एनआईए की जांच में हमले में तीन आतंकवादियों की प्रत्यक्ष संलिप्तता सामने आई है। अधिकारियों के अनुसार, आतंकवाद निरोधक

एजेंसी सोमवार को जम्मू स्थित एनआईए की विशेष अदालत में आरोपपत्र पेश करेगी।

