
मां वैष्णो देवी की यात्रा में वर्तमान में खूब रौनक देखने को मिल रही है। श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के मां के दिव्य दर्शन कर रहे हैं और सभी तरह की सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं। यात्रियों के लिए हेलीकॉप्टर सेवा, बैटरी कार, रोपवे, घोड़ा, पिट्ठू और पालकी जैसी सेवाएं लगातार उपलब्ध हैं। नव वर्ष के आगमन के बाद श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

