रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ देखने पहुंचे युवाओं के बीच नोएडा के एक मॉल में जमकर मारपीट हो गई। यह घटना 11 और 12 दिसंबर की रात नोएडा एक्सप्रेसवे थाना क्षेत्र के सेक्टर-135 स्थित गुलशन मॉल के सिनेमा हॉल की है। फिल्म के शो के दौरान किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते बढ़ गया। आरोप है कि चार युवकों ने सिनेमा हॉल के

अंदर ही दो अन्य युवकों की पिटाई कर दी। इस दौरान वहां मौजूद दर्शकों में अफरा-तफरी मच गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले ने सिनेमा हॉल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

