रजौली में औद्योगिक क्षेत्र पर सीएम नीतीश की नजर |

रजौली में औद्योगिक क्षेत्र पर सीएम नीतीश की नजर |

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नवादा जिले के रजौली प्रखंड में उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं छात्रावास, चिरैला का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में उपलब्ध संसाधनों और सुविधाओं की जानकारी ली तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

इस दौरान छात्र-छात्राओं और जीविका दीदियों से संवाद किया, जहां दीदियों ने सरकारी योजनाओं से मिल रहे लाभ के अनुभव साझा किए। इसके बाद स्वास्थ्य उपकेंद्र-सह-हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का निरीक्षण कर मरीजों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। रजौली में फुलवरिया जलाशय, बहुग्रामीण जलापूर्ति योजना, केज मत्स्य पालन, फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट और प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्र की प्रगति की समीक्षा कर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *