
पाकुड़ में 19 केंद्रों में 15 दिसम्बर से धान अधिप्राप्ति शुरू हो जाएगी,जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।धान अधिप्राप्ति को लेकर लेंप्स केंद्रों में फोर जी पोस मशीन दिया गया जिससे बायोमेट्रिक करने में सुविधा होगी। जिले में 2 लाख क्विंटल धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य रखा गया है।किसानों को इस बार सरकार 2450 रूपये प्रति क्विंटल के हिसाब से एक मुस्त धान की राशि 48 घंटे से 7 दिनों के अंदर देगी।धान की गुणवत्ता की जांच की जाएगी और इसके बाद किसानों से धान ली जाएगी।इस आशय की जानकारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस दी।उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि बिचौलिया के चक्कर में ना आए किसान सीधे लेंप्स से संपर्क कर अपने सुविधा अनुसार धान देने का काम करे।आपूर्ति पदाधिकारी ने कहा कि जो किसान अब तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है वह जल्द रजिस्ट्रेशन करा ले।
