
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रतिनिधियों ने केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू से उनके कार्यालय में मुलाकात की। बैठक में AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी और आजाद समाज पार्टी के सांसद चंद्रशेखर आजाद भी उपस्थित रहे। इस मुलाकात के दौरान अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े मुद्दों, कानूनी चिंताओं और नीतिगत मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई। सभी नेताओं ने संवाद को आगे बढ़ाने पर सहमति जताई।

