फुटबॉल जगत के दिग्गज खिलाड़ी लियोनेल मेसी आज कोलकाता पहुंचे। ‘सिटी ऑफ जॉय’ में उनके आगमन को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। मेसी की एक झलक पाने के लिए हजारों प्रशंसक सड़कों पर बैनर और पोस्टर लेकर जमा हो गए। फैंस की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए मेसी को वैकल्पिक मार्ग से

होटल तक ले जाया गया। कोलकाता में मेसी के स्वागत ने यह साबित कर दिया कि भारत में भी उनके चाहने वालों की संख्या लाखों में है।

