
छत्तीसगढ़ की DSP कल्पना वर्मा इन दिनों एक हाईप्रोफाइल विवाद में चर्चा में हैं। रायपुर के कारोबारी दीपक टंडन ने उन पर 2 करोड़ रुपये, 12 लाख की हीरे की अंगूठी, 5 लाख की सोने की चेन, इनोवा क्रिस्टा कार और अन्य गिफ्ट लेने का आरोप लगाया। दीपक ने यह दावा किया कि DSP ने उन्हें फर्जी मामलों में फंसाने की धमकी भी दी। वहीं, कल्पना वर्मा ने इन सभी आरोपों को निराधार बताया और कहा कि यह सब उनके पिता और दीपक के बीच पुराने व्यवसायिक विवाद को लेकर फैलाया गया है। DSP ने यह भी कहा कि उनकी सोशल मीडिया सामग्री का फर्जी इस्तेमाल किया गया और इस संबंध में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 2017 बैच की कल्पना वर्मा वर्तमान में दंतेवाड़ा में तैनात हैं।

