
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाया गया है कि भ्रमण पर निकले संत प्रेमानंद जी महाराज के लिए एक बुज़ुर्ग मधुकरी लेकर पहुंचे। शिष्यों ने उन्हें दक्षिणा देने का प्रयास किया, लेकिन बुज़ुर्ग ने पूरी तरह से इनकार कर दिया। इस वीडियो में प्रेमानंद जी और उनके शिष्यों की शांति और विनम्रता दिखाई दे रही है, वहीं बुज़ुर्ग की सादगी और आत्म-सम्मान भी सामने आता है। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे देखकर प्रभावित हो रहे हैं।

