1 कमरा, 88 मिनट: PMO में राहुल गांधी के साथ हुई अहम बैठक की अंदरूनी बातें

1 कमरा, 88 मिनट: PMO में राहुल गांधी के साथ हुई अहम बैठक की अंदरूनी बातें

दिल्ली में प्रधानमंत्री कार्यालय के एक कमरे में बुधवार को एक अहम बैठक हुई, जिसने पूरे राजनीतिक माहौल में हलचल मचा दी। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी शामिल थे। यह बैठक दोपहर 1:07 बजे शुरू हुई और करीब 88 मिनट तक चली। माना जा रहा था कि चर्चा सिर्फ नए मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति को लेकर है, क्योंकि यह पद 13 सितंबर से खाली है। लेकिन बैठक में मुख्य सूचना आयुक्त के साथ 8 सूचना आयुक्तों और एक सतर्कता आयुक्त की नियुक्ति पर भी विस्तार से विमर्श हुआ। सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी ने इन नियुक्तियों पर अपनी लिखित आपत्तियां भी दर्ज कराई हैं। इसको लेकर राजनीतिक गलियारों में कई तरह के कयास लग रहे हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *