इंडिगो ने हालिया ट्रैवल क्राइसिस के बाद यात्रियों के लिए 10,000 रुपये तक के ट्रैवल वाउचर देने की घोषणा की है। एयरलाइन ने कहा कि 3, 4 और 5 दिसंबर 2025 को यात्रा करने वाले कुछ यात्रियों को एयरपोर्ट पर लंबा इंतजार करना पड़ा और उन्हें प्रभावित अनुभव हुआ।

सभी प्रभावित यात्रियों के अकाउंट में रिफंड क्रेडिट किया जा रहा है। इसके अलावा वाउचर अगले 12 महीनों में किसी भी इंडिगो फ्लाइट पर इस्तेमाल किए जा सकेंगे। इंडिगो ने कहा कि रिफंड नहीं मिलने वाले यात्री customer.experience@goindigo.in पर संपर्क कर सकते हैं।

