अमेरिका और वेनेजुएला के बीच तनाव एक नए मोड़ पर तब पहुंच गया जब अमेरिकी सेना ने हेलीकॉप्टर के जरिए वेनेजुएला तट के पास एक बड़े तेल टैंकर को कब्जे में ले लिया। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऑपरेशन का वीडियो जारी करते हुए दावा किया कि यह ड्रग्स तस्करी और अवैध तेल व्यापार के खिलाफ कार्रवाई है।
अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक टैंकर वेनेजुएला-ईरान के प्रतिबंधित तेल नेटवर्क से जुड़ा था और क्यूबा की ओर जा रहा था। वहीं वेनेजुएला ने इसे “अंतरराष्ट्रीय चोरी” बताते हुए कड़ी निंदा की है। इस घटना से दोनों देशों के बीच पहले से बढ़ा तनाव और गहरा गया है।

