
आम जनमानस के समस्याओं के समाधान और त्वरित निष्पादन को लेकर उपायुक्त मनीष कुमार के द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के लोगों ने जनता दरबार में आकर अपनी समस्याओं को रखा। उपायुक्त ने उनकी समस्याएँ सुनी एवं संज्ञान में आए हुए सभी शिकायतों की जाँच कराते हुए सभी के समाधान का आश्वासन दिया। जनता दरबार में जमीन, नगर परिषद, जॉब कार्ड एवं विभिन्न मामलों के आवेदन आये। उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निदेशित किया गया कि सभी आवेदनों का भौतिक जांच करते हुए, उसका समाधान जल्द से जल्द करें। इसके अलावे उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के अंदर अपना प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करे ताकि शिकायतों के निष्पादन में आसानी हो।

