बाघमारा में बच्चों का पोषण और मातृशक्ति का सम्मान: शत्रुघ्न महतो का प्रण

बाघमारा में बच्चों का पोषण और मातृशक्ति का सम्मान: शत्रुघ्न महतो का प्रण


बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो सिजुआ में टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा निर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन किया। यह केंद्र स्थानीय बच्चों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को पोषण, टीकाकरण, स्वास्थ्य परीक्षण और प्रारंभिक शिक्षा जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएँ प्रदान करेगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य व पोषण संबंधी सेवाएँ और अधिक सुदृढ़ होंगी। कार्यक्रम के दौरान सहिया दीदीयों के बीच पुस्तक वितरण कर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं में उनकी सक्रिय भूमिका के लिए प्रोत्साहित किया। क्षेत्र की मातृशक्ति और बच्चों के समग्र विकास हेतु ऐसी पहलें हमारी प्राथमिकता हैं। मौके पर बाघमारा प्रखंड के सीओ सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *