भाजपा के जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय की अध्यक्षता में जिला बैठक हुई, जहां प्रदेश मंत्री सह जिला चुनाव अधिकारी दिलीप वर्मा, प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी, जिला चुनाव सह अधिकारी मीरा प्रवीण सिंह एवं अजजा मोर्चा प्रदेश मंत्री कामेश्वर दास उपस्थित हुए|चुनाव अधिकारी दिलीप वर्मा की देख रेख में सात भाजपा मंडल अध्यक्षों एवं मंडल प्रतिनिधि चयन की घोषणा किया गया। सभी नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों एवं मंडल प्रतिनिधियों को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया।नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा के नेतत्व में ढोल नगाड़ों के साथ पदयात्रा करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। दिलीप वर्मा ने कहा कि भाजपा में छोटे कार्यकर्ताओं को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जाती है। उन्होंने शांतिपूर्ण चुनाव

संपन्न् कराने को लेकर जिला व प्रदेश कमेटी के सदस्यों को बधाई दिया। सांगठनिक चुनाव में क्रमशः सुकुमार मंडल, (हिरणपुर),धनेश्वर साहा(बीचामहल),आशीष हेंब्रम(अमड़ापाड़ा),सुशांत घोष(दादपुर),सोहन मंडल(पाकुड़ नगर),त्रिलोचन दास(गधाईपुर) एवं बापोन सरकार(इलामी) मंडल के लिए चुने गए।कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुग्रहित प्रसाद साह, विवेकानंद तिवारी, जयंत मंडल, सपन दुबे, धर्मेन्द्र त्रिवेदी, प्राची चौधरी, सुनील पहाड़िया,हिसाबी राय, पार्थ रक्षित,अभिक दास, किरण मंडल, लक्ष्मी तुरी, प्राची चौधरी, निधि गुप्ता, बासु मंडल, रश्मि भगत, जीतू सिंह, पवन भगत, बसुदाम मंडल, चमरू रजवार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित हुए|
