गूगल अपने AI मोड टूल के नए वर्जन की टेस्टिंग कर रहा है, जो सीधे गूगल क्रोम ब्राउजर में काम करेगा। इस नए इंटरफेस में यूजर्स को पहले सर्च पेज खोलने की जरूरत नहीं होगी, जिससे AI टूल तक पहुंच और आसान हो जाएगी। यूजर्स अब एक ही विंडो में सवाल पूछ सकते हैं, फाइलें और फोटो अपलोड कर सकते हैं, और सीधे ब्राउजर में जवाब हासिल कर सकते हैं। Windows रिपोर्ट के अनुसार,

यह अपडेटेड AI मोड Contextual Tasks के रूप में काम करेगा। उदाहरण के लिए, खुली टैब से संबंधित सवालों का सारांश या एनालिसिस सीधे टूल से लिया जा सकेगा। इसके अलावा, Nano Banana और Nano Banana Pro टूल्स के जरिए क्रोम में इमेज जनरेशन भी सपोर्ट किया जाएगा। फिलहाल यह फीचर टेस्टिंग फेज में है और सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है।

